आर्थिक मदद का इंतजार कर रहे आरएसएस - भाजपा नेता राजन चौधरी की हालत हुई गंभीर

आर्थिक मदद का इंतजार कर रहे आरएसएस - भाजपा नेता राजन चौधरी की हालत हुई गंभीर

सुलतानपुर। शासन और पार्टी से आर्थिक मदद का लंबा इंतजार करते करते आरएसएस भाजपा नेता राजन चौधरी का स्वास्थ्य अब और गंभीर हो गया है। उनके पुत्र आनंद चौधरी का कहना है कि उनकी बिगड़ती तबियत को देखते हुए परिवार के सभी लोग अब निराशा हो गये हैं। राजन चौधरी को भी अपनी गंभीर स्थिति का अंदाजा हो गया है और उन्होंने परिजनों के हाथ गंगा जल पीने की इच्छा व्यक्त की और सभी को एक दूसरे का ख्याल रखने को कहा। लंबे अरसे से बिस्तर पर पड़े रहने के कारण उनको गंभीर बेडसोर हो गया है जो कि काफी पीड़ा दायक है।

भाजपा के पुराने कार्यकर्ता और पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव डी पी गुप्ता ने पार्टी और संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से आग्रह किया कि राजन चौधरी संघ और भाजपा पार्टी के प्रति जीवन पर्यन्त निष्ठावान रहे हैं, उन्हें और उनके परिवार को इस मुसीबत की घड़ी में अकेला न छोड़ा जाए। उन्हें शासन प्रशासन व पार्टी से तत्काल आर्थिक मदद दिलवाने हेतु सभी को आगे आना चाहिए।

संवाद सूत्र के उप चेयरमैन सुनील चौरसिया लखनऊ की खास खबर