आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर लक्ष्मण मेला ग्राउंड

आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर लक्ष्मण मेला ग्राउंड

आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर लक्ष्मण मेला ग्राउंड में अंतराष्ट्रीय भोजपुरी समाज के मंच पर लखनऊ की जानी मानी लोकप्रिय लोकगायिका प्रीति लाल ने छठी मइया के एक से बढ़कर एक पारंपरिक गीतों की झाड़ीलागा दी । उन्होंने सर्वप्रथम 
छठी मइया आईं अंगनैया करीले पुजइया से शुरुआत की,उसके बाद सुन लीं अराजिया हमार छठी मइया, छठी मइया अइलीं नैहरवा सखि कार्तिक महिनवा,पहिले पहिल हम कईली छठी माई बरत तोहार सुनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया ।अंत में अंतराष्ट्रीय भोजपुरी समाज के संस्थापक श्री प्रभुनाथ राय ने उन्हे पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

ब्यूरो-रिपोर्ट