भीटा की जमीन पर भूमाफिया कर रहे हैं अवैध कब्जा

भीटा की जमीन पर भूमाफिया कर रहे हैं अवैध कब्जा

जौनपुर:थलोई पोस्ट भिखारीपुर कला में भीटा आराजी 1777 व 1798 भीटा आराजी पर अनुज अनिल अरुण तिवारी पुत्रगण यदुवीर तिवारी द्वारा 1777पर हल्का लेखपाल महोदय द्वारा दो बार पैमाईश कर मना किया गया किन्तु 10-07-23 को एसडीएम मछली शहर और तहसीलदार महोदय मछली शहर तथा राजस्व निरीक्षक शेर बहादुर सरोज के मना करने के बाद भी दबंगों द्वारा ट्रैक्टर से जोताई कराई गई।उधर आराजी संख्या 1798पर बार बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी 2800 स्क्वायर फीट में दालान उपरोक्त दबंग भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया गया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।केवल अधिकारी को मैनेज किया जा रहा है।समस्त ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि ये भूमाफिया अनिल अरुण अनुज तिवारी पुत्र गण यदुवीर तिवारी दबंग किस्म का आदमी है।पैसे के दम पर अवैध कब्जा करता है।और सीओ साहब मछली शहर को अपना मित्र बताता है। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ये अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र पुत्र शिववीर तिवारी को इन्हीं अधिकारियों की मदद से चार पांच बार ध्वस्तीकरण के बाद भी कब्जा करवाया गया है। उपजिलाधिकारी मछली शहर के आदेशों का कोई प्रभाव नहीं पड़ा।न हीं इन भूमिकाओं को कोई भय है। ग्राम वासियों की गुहार है की ग्राम थलोई पोस्ट भिखारीपुर कला में इन्हीं के द्वारा अब तक कई लोगों को की भीटा आराजी को कब्जा करवाने में सफल रहे हैं।इनकी जांच जिले से टीम गठित कर जांच करते हुए राजस्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

ब्यूरो-रिपोर्ट